जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में जिला परिषद के 21 वार्डों (सदस्यों) तथा जिले की 10 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी (Lottery) निकाल दी गई है। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और चुनावी दावेदारों की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।

















