Latest News

स्मृति ईरानी का सियासी कमबैक!

✍ The Bagawat Desk ◷ 10 min ◷ 17 Aug 2026
स्मृति ईरानी का सियासी कमबैक बीजेपी के संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
2024 लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार के बाद स्मृति ईरानी मोदी सरकार से बाहर हो गई थीं. अब करीब 26 महीने बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी कभी मोदी सरकार की सबसे चर्चित मंत्रियों में शुमार रहीं स्मृति ईरानी करीब 26 महीने बाद बीजेपी के संगठन में बड़े रोल के साथ लौट आई हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी की हार के बाद वह सत्ता की तस्वीर से भले ही बाहर हो गई थीं, लेकिन राजनीति से उनका ब्रेक पूरी तरह नहीं हुआ. “जायंट किलर” की छवि वाले इस नेता को पार्टी ने सरकार से नहीं संगठन से जोड़कर फिर से मैदान में उतारा है. याद रहे कि स्मृति ईरान ने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सबसे मजबूत दुर्ग अमेठी में पार्टी के सबसे ताकतवर नेता राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से शिकस्त दी थी. 2024 में स्मृति अपनी धमक कायम नहीं रह सकीं और उन्हें राहुल के हाथों ही पराजय का मुंह देखना पड़ा. 2024 लोकसभा चुनाव के समय वह मोदी सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं.लेकिन स्मृति ईरानी कभी नेपथ्य में नहीं रहीं. 2024 के बाद वे एक बार फिर से सीरियल की दुनिया में लौट आईं. वही दुनिया जहां से स्मृति ‘तुलसी विरानी’ बनकर बनकर इंडियन मिडिल क्लास के घर घर में पहुंच गई थीं.