लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जैसलमेर आगमन पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भाटी ने स्वागत कर आत्मीयता व्यक्त की।•जैसलमेर जिला परिषद और पंचायत समिति प्रधान आरक्षण की लॉटरी जारी, देखें सभी 21 वार्डों और 10 समितियों की पूरी सूची•प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैसलमेर में बेल्जियम से जुड़ी ₹5.10 करोड़ की अवैध विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है।•राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू: बारिश का दौर कमजोर, आज सिर्फ 4 जिलों में अलर्ट; जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के पार•जैसलमेर में दुर्लभ कैराकाल का सफल रेस्क्यू, रेडियो-कॉलर लगाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा•गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से मारी टक्कर?•दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन सहित छह लोगों को गिरफ्तार•शख़्स के ब्लैडर से निकली तीन किलो की पथरी•स्मृति ईरानी का सियासी कमबैक!•LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन
Latest News

LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन

✍ The Bagawat Desk ◷ 10 min ◷ 17 Aug 2026
LPG e-KYC : केवाईसी नहीं किया तो क्‍या बुक नहीं होगा गैस सिलेंडर?
LPG e-KYC Deadline : एलपीजी ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है. जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही ई-केवाईसी करा ली है, उन्हें यह दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों ने अब तक यह जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें तेल कंपनियां लगातार अलर्ट मैसेज भेज रही हैं.
नई दिल्‍ली. देश भर के करीब 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं हैं. जिनके पास एलपीजी कनेक्‍शन हैं, उनके लिए अपनी ई-केवाईसी कराना जरूरी है. लेकिन, अभी भी बहुत से एलपीजी कस्‍टमर्स ने यह जरूरी काम नहीं किया है. कहीं आपकी ई-केवाईसी भी तो पेंडिंग नही हैं. अगर है तो आपके पास इसे पूरा करने को बस दो ही दिन हैं. एलपीजी ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्‍त है. पहले यह डेडलाइन 16 अगस्‍त थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्‍त किया गया और बाद में इसे आठ दिन के लिए और आगे सरकाया गया.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर 31 अगस्त तक एलपीजी ई-केवाईसी नहीं कराई गई तो क्‍या होगा? तेल विपणन कंपनियों ने लोगों से अपना ई-केवाईसी पूरा करने की अपील जरूर की है, लेकिन स्‍पष्‍ट रूप से ऐसा नहीं कहा है कि उनके गैस सिलेंडर की बुकिंग रोक दी जाएगी या उन्‍हें बाजार दर पर सिलेंडर लेना होगा. भारत पेट्रोलियम ने 1 अगस्‍त को अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर की. इसमें लिखा था कि बिना किसी रुकावट के एलपीजी सेवा का लाभ जारी रखने के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करें. हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम ने भी एक्‍स पर जो पोस्‍ट की, उसमें भी गैस बुकिंग बंद होने की बात नहीं कही गई.
एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की अंतिम तारीख आज यानी 31 अगस्त 2026 है।
जरूरी बातें
  • डेडलाइन: आज (31 अगस्त 2026) ई-केवाईसी पूरी करने का आखिरी मौका है।
  • कंपनियां: यह नियम इंडियन ऑयल (Indane), भारत गैस (Bharatgas) और एचपी गैस (HP Gas) सभी उपभोक्ताओं के लिए है। 
  • असर: यदि आप यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आपकी गैस सब्सिडी या सिलेंडर की बुकिंग/सप्लाई प्रभावित हो सकती है। 
e-KYC कैसे पूरी करें?
  • अपने गैस वितरक (Gas Agency) के पास जाकर बायोमैट्रिक मशीन के जरिए e-KYC कराएं। 
  • संबंधित गैस कंपनी (जैसे IndianOil One ऐप आदि) के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन या बायोमैट्रिक विकल्प का इस्तेमाल करें।