लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जैसलमेर आगमन पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भाटी ने स्वागत कर आत्मीयता व्यक्त की।•जैसलमेर जिला परिषद और पंचायत समिति प्रधान आरक्षण की लॉटरी जारी, देखें सभी 21 वार्डों और 10 समितियों की पूरी सूची•प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैसलमेर में बेल्जियम से जुड़ी ₹5.10 करोड़ की अवैध विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है।•राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू: बारिश का दौर कमजोर, आज सिर्फ 4 जिलों में अलर्ट; जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के पार•जैसलमेर में दुर्लभ कैराकाल का सफल रेस्क्यू, रेडियो-कॉलर लगाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा•गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से मारी टक्कर?•दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन सहित छह लोगों को गिरफ्तार•शख़्स के ब्लैडर से निकली तीन किलो की पथरी•स्मृति ईरानी का सियासी कमबैक!•LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन
Breaking News

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से मारी टक्कर?

✍ The Bagawat Desk ◷ 14 Sep 2026
हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर रविवार को एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक महिला बाइकर को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिस कार से टक्कर मारी गई, उसके मालिक का बयान सामने आया है। कार के मालिक मनीष का कहना है कि वह कार नहीं चला रहा था। आपको बता दें कि सिया नाम की बाइकर गोल्फ कोर्स रोड पर अपनी स्पोर्ट्स बाइक अप्रिलिया RS 457 चला रही थी। इसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उसने इसकी जानकारी दी और हादसे का वीडियो भी शेयर किया है। इस दौरान ग्रुप के कुछ और सदस्य भी साथ में बाइक चला रहे थे। यह घटना सिया की मोटरसाइकिल पर लगे एक एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उसने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एफ़आईआर दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने बताया है कि उसने अभियुक्त की पहचान कर ली है और तीन टीमें बनाई गई हैं.वहीं कार के कथित मालिक ने समाचार एजेंसी से कहा है कि उनके दोस्त ने दो दिनों के लिए कार उधार ली थी.

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है और कई लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं l महिला बाइकर का कहना है कि रविवार को वो राइड पर अपने दोस्तों के साथ निकली थी

बाइक पर लगे कैमरे से कार से बाइक को टक्कर मारने की घटना दर्ज हुई है. सिया नामक महिला बाइकर ने रविवार की शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया.