जैसलमेर। राजस्थान निकाय चुनाव के तहत स्वर्ण नगरी जैसलमेर नगर परिषद से बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसलमेर नगर परिषद की प्रतिष्ठित सभापति की कुर्सी पर आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार विजय डांगरा ने शानदार जीत दर्ज कर शहरी सरकार के मुखिया का पद संभाल लिया है।भाजपा को मिला प्रचंड बहुमतइस बार के चुनावी नतीजों में जैसलमेर की जनता ने विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा को स्पष्ट और प्रचंड बहुमत सौंपा है। अंतिम परिणाम और मतदान के आंकड़ों के अनुसार, कुल 45 वार्डों वाली इस नगर परिषद में भाजपा ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 27 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को इस चुनाव में मात्र 18 सीटें ही मिल सकीं।सभापति की कुर्सी पर खिला कमलबहुमत का आंकड़ा पार करते ही स्वर्ण नगरी की शहरी सरकार की कमान अब भाजपा के विजय डांगरा के हाथों में आ गई है। स्थानीय विधायक और शीर्ष संगठन की रणनीति इस चुनाव में पूरी तरह कामयाब रही। विजय डांगरा की इस बड़ी जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ शहर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है।नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए जैसलमेर की देवतुल्य जनता, शीर्ष नेतृत्व और रात-दिन मेहनत करने वाले सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर शहर के चहुंमुखी विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और स्वच्छता को वैश्विक स्तर पर चमकाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
Breaking News
जैसलमेर में भाजपा के विजय डांगरा की जीत ! सभापति की कुर्सी पर खिला कमल-विजय डांगरा बने शहरी सरकार के मुखिया।
✍ The Bagawat Desk
◷ 10 min ◷ 21 Sep 2026
संबंधित खबरें
Breaking Newsपूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जैसलमेर आगमन पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भाटी ने स्वागत कर आत्मीयता व्यक्त की।
जैसलमेर न्यूज़ब्लॉक संख्या 6 से भाजपा की प्रबल दावेदार उषा भाटी, लखा-भाड़ली क्षेत्र में मिल रहा ग्रामीणों का समर्थन
Breaking Newsजैसलमेर जिला परिषद और पंचायत समिति प्रधान आरक्षण की लॉटरी जारी, देखें सभी 21 वार्डों और 10 समितियों की पूरी सूची
Breaking Newsप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैसलमेर में बेल्जियम से जुड़ी ₹5.10 करोड़ की अवैध विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है।
Latest Newsराजस्थान में मानसून की विदाई शुरू: बारिश का दौर कमजोर, आज सिर्फ 4 जिलों में अलर्ट; जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के पार
Breaking Newsजैसलमेर में दुर्लभ कैराकाल का सफल रेस्क्यू, रेडियो-कॉलर लगाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा










