जैसलमेर l नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जैसलमेर की स्थानीय राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर ने नगर परिषद जैसलमेर के अंतर्गत आने वाले सभी 45 वार्डों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

जिलाध्यक्ष अमरदीन के हस्ताक्षर से जारी इस सूची के बाद शहर के राजनीतिक माहौल में गहमागहमी बढ़ गई है। पार्टी आलाकमान ने स्थानीय समीकरणों, सामाजिक संतुलन और वार्ड-स्तरीय सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए मैदान में प्रत्याशी उतारे हैं।


जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से प्रदीप सिंह, वार्ड 2 से रिड़मलसिंह, वार्ड 3 से श्यामा, वार्ड 4 से अरूणा देवड़ा, वार्ड 5 से कमलेशकुमार, वार्ड 6 से शर्मिला, वार्ड 7 से हुकमा राम, वार्ड 8 से वीर विक्रम सिंह, वार्ड 9 से तीथाराम और वार्ड 10 से रजी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं वार्ड 11 से चणनाराम, वार्ड 12 से मूंजू, वार्ड 13 से लीलादेवी, वार्ड 14 से अशोक कुमार, वार्ड 15 से साहिल महेचा, वार्ड 16 से ओम शिखा तंवर, वार्ड 17 से चन्द्रिका परिहार, वार्ड 18 से शिवनारायण, वार्ड 19 से राखी पुरोहित और वार्ड 20 से अशोकसिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
शहर के मध्य और आसपास के इलाकों में पार्टी ने वार्ड 21 से अंजना व्यास, वार्ड 22 से प्रेमलता, वार्ड 23 से लखमों, वार्ड 24 से चेना राम, वार्ड 25 से रेखा, वार्ड 26 से भैरव पाल सिंह, वार्ड 27 से देशल दान, वार्ड 28 से ईश्वर सिंह, वार्ड 29 से आनन्दकुमार और वार्ड 30 से दुर्गेश पर विश्वास जताया है। इसी तरह वार्ड 31 से तरूण कुमार, वार्ड 32 से प्रवीण कुमार, वार्ड 33 से निर्मल पुरोहित, वार्ड 34 से शुभम, वार्ड 35 से अनुराधा, वार्ड 36 से साजिद खान, वार्ड 37 से ममता, वार्ड 38 से हंसनाराम, वार्ड 39 से सुनीता धारू और वार्ड 40 से किरण को कांग्रेस का सिंबल दिया गया है।
अंतिम पांच वार्डों की बात करें तो वार्ड 41 से कल्याण सिंह, वार्ड 42 से रहिम बक्ष, वार्ड 43 से निरमा, वार्ड 44 से प्रतीक्षा और वार्ड 45 से मेघराज सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष अमरदीन ने सूची जारी करने के साथ ही सभी प्रत्याशियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। सूची सामने आने के बाद अब सभी वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ होती दिख रही है।
