क्राइम

राजस्थान में रिश्वत लेने पहुंचे अयोध्या के 4 पुलिसवाले, FIR के बाद अरेस्ट; सस्पेंड

✍ The Bagawat Desk ⌖ सीकर, राजस्थान ◷ 10 min ◷ 23 Aug 2026
Breaking Neaws
अयोध्या के 4 पुलिसवालों को भारी पड़ी वसूली: राजस्थान में रिश्वत लेने पहुंच गए, FIR के बाद अरेस्ट; UP में SSP ने किए सस्पेंड.

राजस्थान के एक पीड़ित को साइबर फ्रॉड केस में जेल भेजने की धमकी देकर अयोध्या पुलिस के जवानों ने 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. 2.80 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद अयोध्या पुलिस की टीम खुद पैसे लेने सीकर पहुंच गई. राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सीकर टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की. उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के साइबर क्राइम थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के तुरंत बाद अयोध्या SSP गौरव ग्रोवर ने चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है