भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित कर दी है. नई टीम में राजस्थान के दो वरिष्ठ नेताओं को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी ने फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है.
13 उपाध्यक्ष
भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर 13 नेताओं की नियुक्ति की है. इनमें राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, दिल्ली से राम माधव, ओडिशा से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से डॉ. भारती प्रवीण पवार, पंजाब से सरदार मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से प्रो. एम. नागराजा, उत्तर प्रदेश से प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्र कर शामिल हैं.
